रांची। राज्यवासियों को तपती गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबध में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि 7 मई को राज्य के अधिकांश हिस्से में बारिश होने की संभावना है। राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। अन्य हिस्से में बादल छाये रहेंगे। वहीं, 7 मई को राज्य के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गयी है। इसमें रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर में ओलावृष्टि की जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही अन्य हिस्सों में बारिश थंडरिंग के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, आठ और नौ मई को राज्य के उत्तर पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। इसमें देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, पूर्वी और पश्चिमी सिहंभूम, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी में बारिश होने की संभावना है।
केंद्र के अनुसार बारिश होने से राज्य के तापमान में कमी दर्ज की जायेगी। नौ मई तक तापमान में 6 डिग्री तक की कमी दर्ज की जायेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 9 मई तक राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक होने की संभावना है। 7 और 8 मई को बादल छाये रहने के साथ ही आंशिक बारिश की संभावना है। 9 मई को बारिश के साथ थंडरिंग की संभावना व्यक्त की गयी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



