रांची। राजधानी रांची में प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी सूचना संबंधित राज्यों को भेज दी है। इस कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आएंगे। राज्य के एक वरीय अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री 9 मई को रांची आने वाले थे और 10 मई को होने वाली बैठक में भाग लेने वाले थे। इस बैठक में बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को भाग लेना था। आशंका जताई जा रही है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की इस बैठक को स्थगित किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version