Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»दिल्ली: 55 में से 43 मैकडॉनल्ड आउटलेट आज से हो जाएंगे बंद, 1700 कर्मचारी बेरोजगार
    बिजनेस

    दिल्ली: 55 में से 43 मैकडॉनल्ड आउटलेट आज से हो जाएंगे बंद, 1700 कर्मचारी बेरोजगार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 29, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कनॉट प्लाजा रेस्ट्रान्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बोर्ड में चल रही कलह के चलते दिल्ली में मशहूर फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड के 50 में 43 रेस्तरां अस्थाई तौर पर बंद हो गए है। गुरुवार को सीपीआरएल बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली में चल रहे 55 से 43 मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां को गुरुवार से बंद करने का फैसला कर लिया है। कनॉट प्लाजा रेस्त्रां (सीपीआरएल), विक्रम बक्शी और अमेरिकी मैकडोनाल्ड के बीच 50-50 फीसद साझेदारी का ज्वाइंट वेंचर है। यह उत्तर और पश्चिम भारत में फास्ट फूड चेन का संचालन करते हैं।

    सीपीआरएल के पूर्व प्रबंध निदेशक विक्रम बक्शी जो 168 रेस्त्रां का संचालन करते हैं ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन 43 रेस्त्रां का संचालन अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। विक्रम बक्शी अपनी पत्नी सहित सीपीएरएल बोर्ड में है। अमेरिका के इलिनोय की कंपनी मैकडॉनल्ड और उसके 50:50 हिस्सेदारी वाले जॉइंट वेंचर कनॉट प्लाजा रेस्ट्रान्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच लंबे समय से अंतरकलह चल रही है।

    क्यों हुए बंद

    आउटलेट्स बंद करने का एलान बुधवार की सुबह स्काइप के जरिए हुई बोर्ड बैठक के दौरान लिया गया। रेस्तरां को अस्थायी तौर पर बंद किए जाने की वजह के बारे में दोनों सहयोगियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, बख्शी और मैकडॉनल्ड्स के बीच चल रही लड़ाई के बीच सीपीआरएल आवश्यक स्वास्थ्य लाइसेंस रिन्यू कराने में असफल हो गई है। अगस्त 2013 में बख्शी को सीपीआरएल के प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया गया था। इसके बाद बख्शी और मैकडॉनल्ड्स के बीच लंबी कानूनी लड़ाई शुरू हो गई, जिसमें उन्होंने दुनिया की सबसेबड़ी फास्ट फूड चेन को कंपनी लॉ बोर्ड में घसीट लिया।

    इस मामले में बोर्ड का फैसला अभी नहीं आया है। मैकडॉनल्ड्स लंदन कोर्ट ऑफ इंटरनैशनल आर्बिट्रेशन में बख्शी के खिलाफ मुकदमा लड़ रही है। वेस्टलाइफ डिवेलपमेंट लिमिटेड ने अपनी सब्सिडियरी हार्डकासल रेस्टोरेंट्सप्राइवेट लिमिटेड (HRPL) के जरिए पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडॉनल्ड्स ब्रांड के तहत बिजनेस के मास्टर राइट्स लिए हुए हैं। कंपनी अभी 242 रेस्टोरेंट्स चला रही है।

    1700 कर्मचारी होंगे बेरोजगार

    इस फैसले से 1700 कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। कंपनी की ओर से रेस्त्रां बंद करने का फैसला निश्चित रुप से मैकडोनाल्ड को नुकसान पहुंचाएगा। वर्ष 2013 में पिज्जा ब्रैंड डॉमिनोज ने कंपनी को कड़ी टक्कर देकर और देश में क्विक सर्विस रेस्त्रां (क्यूएसआर) के मामले में पहला स्थान प्राप्त कर लिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकोट में बोले पीएम मोदी, ‘दिव्यांगजनों की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखना होगा’
    Next Article GST समारोह: कांग्रेस नहीं लेगी हिस्सा, बताई ये वजह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार : सोने के भाव में मामूली तेजी, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं

    June 1, 2025

    इंडिगो की 2 जुलाई से मुंबई-आदमपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ान

    May 31, 2025

    दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

    May 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
    • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
    • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
    • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
    • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version