Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»जेल में नारा लगाने को मजबूर करने के आरोपों पर जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब
    ताजा खबरें

    जेल में नारा लगाने को मजबूर करने के आरोपों पर जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब

    sonu kumarBy sonu kumarJune 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने देशभर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बनाने के आरोपित और आईएस के संदिग्ध आतंकी राशिद जफर की ओर से तिहाड़ जेल के अंदर पिटाई और जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए मजबूर करने के आरोपों पर सुनवाई करते हुए जेल प्रशासन से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। स्पेशल जज प्रवीण सिंह ने जेल प्रशासन को 14 जून तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 जून को होगी।

    आरोपित राशिद जफर को 2018 में गिरफ्तार किया गया था। जफर के वकील एमएस खान के मुताबिक जफर ने इसका खुलासा अपने पिता से फोन पर भी बातचीत में किया। जफर ने बताया है कि उसे जय श्रीराम बोलने के लिए जबरन दबाव बनाया गया। उसके साथ मारपीट भी की गई। जफर को एनआईए ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस के सहयोग से दिसंबर 2018 में गिरफ्तार किया था। एनआईए ने दिल्ली के जाफराबाद सीलमपुर और उत्तर प्रदेश के अमरोहा में छह स्थानों पर, लखनऊ, हापुड़ और मेरठ में दो-दो स्थानों पर छापा मारा था।

    एनआईए के मुताबिक 2019 के गणतंत्र दिवस के पहले आरोपितों की योजना दिल्ली समेत पूरे देश में आतंकी वारदात को अंजाम देने की थी। 26 दिसंबर, 2018 को एनआईए ने 10 संदिग्धों को उत्तर प्रदेश और दिल्ली से गिरफ्तार किया था। एनआईए ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली के करीब 17 जगहों पर छापे मारे थे। ये सभी संदिग्ध हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम से जुड़े हुए हैं। इन पर आरोप है कि ये भीड़भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने की फिराक में थे। इनके पास से एनआईए ने एक रॉकेट लॉन्चर, 12 पिस्तौल और 25 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसान आंदोलन का 7वां महीना : आंदोलन में जोश भरने की जद्दोजहद
    Next Article एक था राजा,एक थी रानी…, ‘हसीन दिलरुबा’ का जबरदस्त ट्रेलर आउट
    sonu kumar

      Related Posts

      मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान

      November 15, 2025

      दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार

      November 15, 2025

      बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      • बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version