रांची। 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी नक्सली अरविंद भुइयां गिरफ्तार हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अरविंद भुइयां की गिरफ्तारी बिहार-झारखंड की सीमा क्षेत्र से गया जिले की पुलिस ने की है। अरविंद भुइयां की निशानदेही पर पुलिस ने एके 47 समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किये हैं। अरविंद भुइयां पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा है। वह मूल रूप से बिहार के गया जिले के सलैया थाना क्षेत्र के विराज गांव का रहनेवाला है।
30 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है अरविंद
अरविंद भुइयां के खिलाफ झारखंड और बिहार के अलग-अलग थानों में 100 से भी अधिक मामले दर्ज हैं। अरविंद पर झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, जबकि बिहार के गया और औरंगाबाद जिले में मामले दर्ज हैं। अरविंद 30 से भी अधिक पुलिसकर्मियों को शहीद करने की घटना में शामिल रहा है। अरविंद पलामू, चतरा और गया सीमा की कमान संभाल रहा था। वह लगातार पलामू के मनातू और बिहार के गया के सलैया के जंगलों को अपना ठिकाना बनाये हुए था।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version