Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात पर बिपरजोय चक्रवाती तूफान का संकट, चेतावनी जारी
    Breaking News

    गुजरात पर बिपरजोय चक्रवाती तूफान का संकट, चेतावनी जारी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 7, 2023Updated:June 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। गुजरात पर बिपरजोय चक्रवाती तूफान का संकट छा गया है। यह चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से पोरबंदर को छोड़कर गुजरात के सभी बंदरगाहों पर दो नंबर सिग्नल लगाए गए हैं। पोरबंदर के बंदरगाह पर एक नंबर का सिग्नल लगाया गया है। यह तूफान अभी समुद्र में पोरबंदर से करीब एक हजार किलोमीटर दूर है। तूफान के कारण गुजरात में मानसून के प्रवेश पर असर पड़ने की संभावना जताई गई है।

    अरब सागर में लो-डिप्रेशन के कारण सौराष्ट्र के समुद्र किनारे के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। सौराष्ट्र के सभी बंदरगाहों पर दो नंबर के सिग्नल लगाए गए हैं। जामनगर के बेडीबंदरगाह, नवाबंदरगाह, रोजीबंदर, सिक्का, देवभूमि द्वारका जिले के ओखा बंदरगाह, सलाया बंदरगाह वाडीनार, पोरबंदर जिले के नवी बंदरगाह समेत बंदरगाहों पर दो नंबर के सिग्नल लगा दिए गए हैं। मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है।

    हालांकि सामान्य रूप से 10 जून से समुद्र में जाने से मछुआरों को मना किया जाता है। इस बार मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी की वजह से उन्हें समुद्र में जाने से मना किया गया है। समुद्र तट के सभी क्षेत्र के लोगों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार 8 जून को तेज चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है। अरब सागर में बिपरजोय तूफान की आशंका को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

    चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश की आशंका को लेकर सुरक्षा दलों को भी अलर्ट किया गया है। विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम की ओर डिप्रेशन उत्पन्न होने के कारण तूफान आगे बढ़ रहा है। इसका असर महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों पर हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में रायपुर सहित कई शहरों में आयकर विभाग का छापा
    Next Article विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.3 फीसदी किया
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version