Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»रांची सिविल कोर्ट ने अमीषा पटेल को 10 जुलाई को सशरीर हाजिर होने का दिया निर्देश
    रांची

    रांची सिविल कोर्ट ने अमीषा पटेल को 10 जुलाई को सशरीर हाजिर होने का दिया निर्देश

    adminBy adminJune 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बुधवार को रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट का आवेदन दाखिल किया और सशरीर हाजिर होने में असमर्थता जाहिर की। उन्होंने याचिका में कहा है कि मोहाली में उनका एक बेहद जरूरी कार्यक्रम है, जिसके कारण वह सशरीर कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं हो सकती।

    अमीषा पटेल की इस याचिका का विरोध अजय सिंह के अधिवक्ता स्मिता पाठक ने किया। अमीषा के आवेदन पर सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई के दौरान सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अमीषा को अंतिम मौका देते हुए अगली सुनवाई के दौरान हाजिर होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 10 जुलाई निर्धारित की है। यदि वे 10 जुलाई को हाजिर नहीं होती है तो उनका बेल रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

    चेक बाउंस मामले में बुधवार को फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल को न्यायालय में हाजिर होना था लेकिन वह कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुई। पिछली सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उन्हें कंडीशनल बेल देते हुए 21 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। इससे पूर्व अमीषा पटेल ने 17 जून को कोर्ट में सरेंडर किया था। 10- 10 हजार के दो निजी मुचलके पर उन्हें जमानत मिली थी।

    यह मामला वर्ष 2017 का है। हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई थी। फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला था। फिल्म देशी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया था। इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे की मांग की थी। अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें : राजू कच्छप
    Next Article हर किसी के मन को छू गया ”राजा हरिश्चंद्र” नाटक का नौटंकी शैली में मंचन
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version