Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»हर किसी के मन को छू गया ”राजा हरिश्चंद्र” नाटक का नौटंकी शैली में मंचन
    बिहार

    हर किसी के मन को छू गया ”राजा हरिश्चंद्र” नाटक का नौटंकी शैली में मंचन

    adminBy adminJune 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। राष्ट्रीय फलक पर स्थापित नाट्य संस्था द फैक्ट आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा बीते रात हिंदी साहित्य के महान विभूति भारतेन्दु हरिश्चंद्र की कालजयी नाट्य रचना ”सत्य हरिश्चंद्र” की शानदार प्रस्तुति फैक्ट स्पेस बेगूसराय में किया गया। सत्य हरिश्चंद्र को प्रायोजित किया गया था संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा।

    प्रवीण कुमार गुंजन के निर्देशन में मंचित नाटक के दोनों शो में अभिनेताओं ने दिखा दिया कि ”चंद्र टरे सूरज टरे, टरे जगत व्यवहार, पै दृढ़व्रत हरिश्चंद्र के, टरे न सत्य विचार…” सत्य की चर्चा जब भी होगी महाराजा हरिश्चंद्र का नाम जरूर लिया जाएगा। सपने में भी वचन देकर उसका उन्होंने निर्वहन किया। सत्य की रक्षा के लिए उन्होंने हर तरह की परेशानियों को झेला।

    भारतेन्दु हरिश्चंद्र द्वारा 1875 में लिखित नाटक सत्य हरिश्चंद्र का नौटंकी शैली में मंचन हर किसी केे मन को छू गया। नाटक की शुरुआत इक्ष्वांकु वंश के प्रतापी महाराज राजा हरिश्चंद्र द्वारा यज्ञ से होती है। यज्ञ के प्रभाव से देवताओं का सिंहासन हिलने लगता है और उन्हें भय हो जाता है। देवता विश्वामित्र को राजा हरिश्चंद्र की परीक्षा लेने के लिए भेजते हैं।

    वह सपने में राजा हरिश्चंद्र से उनका धन-वैभव और राज्य दान में मांग लेते हैं। सपने में दिए गए वचन को निभाते हुए राजा हरिश्चंद्र पत्नी तारामति और पुत्र रोहिताश्व के साथ काशी आते हैं। धन कमाने के लिए वह स्वयं को डोमराजा को बेच देते हैं। एक रात उनकी पत्नी उनके पुत्र की मृत देह लेकर पहुंचती है और वह उससे भी कर की मांग करते हैं।

    पिता, पत्नी और पुत्र के बीच स्नान घाट में उत्पन्न यह दृश्य देखकर देवता भी विस्मित रह जाते हैं। जैसे ही वह अपने पुत्र से कर रूपी कफन लेने लगते हैं, देवलोक से पुष्प वर्षा होने लगती है। इसके साथ ही सभी देव राजा हरिश्चंद्र को आशीर्वाद देकर सारा वैभव लौटा देते हैं।

    पूरी टीम की मेहनत नाटक के दौरान देखने को मिली, अभिनेता कलाकारों में गजब की ऊर्जा और आपसी तालमेल था। सत्य हरिश्चंद्र की भूमिका में सौरभ शर्मा, सेव्या आइशा सिंह यादव, विश्वामित्र दिव्यांशु गुप्ता ने अपने अभिनय के प्रवाह से दर्शकों को काफी प्रवाहित किया।

    वैभव कुमार, प्रिया कुमारी, मो. रहमान, दीपक कुमार, विकास कुमार पांडेय, रुद्र सेहरा एवं राहुल शर्मा का भी अभिनय शानदार था। सत्य हरिश्चंद्र के पुत्र रोहिताश्व की भूमिका में छोटी सी बच्ची स्माइली सिंह ने दर्शकों को काफी भावुक कर दिया। चिंटू कुमार का प्रकाश परिकल्पना दृश्य के अनुकूल था। साउंड मो. रहमान, संगीत दीपक कुमार, अमरेश कुमार एवं चंदन वत्स का था। सत्य हरिश्चंद्र का बेहतरीन कॉस्ट्यूम डिजाइन सहायक निर्देशक खुशबू कुमारी ने किया।

    नाटक की परिकल्पना और निर्देशन प्रवीण कुमार गुंजन का था जो काफी समकालीन व्याख्या के साथ एक अदभुत अनुभूति कराती है। मंचन के पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, राजकिशोर सिंह, वरिष्ट रंगकर्मी अनिल पतंग, फैक्ट के अध्यक्ष विश्वरंजन कुमार सिंह राजू, समाजसेविका सविता सुल्तानिया एवं फिल्म अभिनेता अमिया कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन कुमार अभिजीत मुन्ना ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची सिविल कोर्ट ने अमीषा पटेल को 10 जुलाई को सशरीर हाजिर होने का दिया निर्देश
    Next Article मैंने मुंह खोल दिया तो सबका धोती पजामा खुल जाएगा : प्रशांत किशोर
    admin

      Related Posts

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025

      बिहारवासियों के लिये खुशखबरी, हवाई सफर होगा सस्ता,सरकार ने घटाया एटीएफ पर वैट

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version