Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»2022-23 में सरकार ने अबतक 5.58 करोड़ टन चावल और 2.62 करोड़ टन गेहूं खरीदा
    बिजनेस

    2022-23 में सरकार ने अबतक 5.58 करोड़ टन चावल और 2.62 करोड़ टन गेहूं खरीदा

    adminBy adminJune 21, 2023Updated:June 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चालू विपणन सत्र 2022-23 में अबतक 5.58 करोड़ टन चावल की खरीदारी की है। इसके साथ ही सरकार ने 1.22 करोड़ किसानों को 1.7 लाख करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का भुगतान किया है।

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में बताया कि अबतक 5.58 करोड़ टन चावल की खरीद हुई है। रबी विपणन वर्ष 2023-24 (अप्रैल-मार्च) में अबतक गेहूं की खरीद 2.62 करोड़ टन रही है, जो पिछले साल की कुल खरीद 1.88 करोड़ टन से कहीं ज्यादा है। सरकार ने गेहूं के लिए 21.29 लाख किसानों को लगभग 55,680 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान किया है।

    मौजूदा खरीफ विपणन सत्र (अक्टूबर-सितंबर) में 19 जून तक कुल 8.3 करोड़ टन धान (5.58 करोड़ टन चावल) की खरीद की गई है। मिलों में इसे चावल में बदलने के बाद केंद्रीय पूल में करीब 4.01 करोड़ टन चावल प्राप्त हो चुका है, जबकि डेढ़ करोड़ टन चावल मिलना बाकी है। केंद्र की चावल खरीद कार्यक्रम से 1.22 करोड़ किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्हें एमएसपी के तौर पर लगभग 1,71,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

    मंत्रालय के मुताबिक गेहूं और चावल का संयुक्त स्टॉक 5.7 करोड़ टन पर पहुंच गया है, जो देश की खाद्यान्न जरूरतों के लिहाज से संतोषजनक है। सरकार ने 2022-23 के विपणन सत्र में 6.26 करोड़ टन चावल खरीदने का लक्ष्य रखा है। एफसीआई ने विपणन सत्र 2021-22 में 5.75 करोड़ टन से अधिक चावल खरीदा था। उल्लेखनीय है कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) राज्य एजेंसियों के साथ न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत धान और गेहूं की खरीद करता है। धान की खरीदारी के बाद उसे मिलों में चावल में बदला जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ बनाता है: राज्यपाल
    Next Article योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें : राजू कच्छप
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में मोनार्क सर्वेयर्स की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव

      July 29, 2025

      सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना-चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      July 29, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, गिरावट के बाद हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version