रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कानून व्यवस्था पर की गयी समीक्षा बैठक पर तंज कसा है। शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा है कि आज अखबारों में खबर है कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में अधिकारियों से उन्होंने कहा कि गैरकानूनी काम बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का यह निर्देश हास्यास्पद है। उनके शासनकाल में सभी यह जानते हैं कि झारखंड में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध में बेतहाशा वृद्धि, अवैध खनन के बारे में झारखंड के लोग परिचित हैं। इडी की जांच में लगातार यह खुलासा हो रहा है कि कुछ बिचौलिये, अधिकारियों ने किस तरह का गंदा खेल झारखंड में खेला है। अच्छा होता, हेमंत सोरेन इस पर लगाम लगाते और जो भी इसमें लिप्त है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते। आगे उन्होंने एक शायरी लिखकर कहा कि किस सलीके से मता-ए-होश हम खोते रहे। गर्द चेहरे पर जमी थी, आइना धोते रहे।। धन्य है सोरेन सोरेन का शासनकाल।