Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर चलाई कई राउंड गोलियां
    Top Story

    रामगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर चलाई कई राउंड गोलियां

    adminBy adminJune 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। पतरातू थाना क्षेत्र में तालातांड स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान वे पेट्रोल पंप संचालक शमशेर का नाम ले रहे थे। हालांकि राहत वाली बात ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

    बाइक सवार दो बदमाश पेट्रोल पंप के मालिक शमशेर को खोजते हुए वहां पहुंचे और जब शमशेर नहीं मिले तो उन्होंने पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोली चलाने के बाद बदमाशों ने वहां से एक व्यक्ति से बाइक छीनी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोगों के बीच दहशत फैल गई। माना जा रहा है कि लेवी को लेकर यह फायरिंग की गई है।

    मामले की सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने मौके से चार खोखे भी बरामद किए हैं। अपराधियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

    पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम ने शुक्रवार को बताया कि गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है और एक व्यक्ति की बाइक को लेकर वे फरार हो गए हैं। अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कई जगहों पर चेकिंग लगाई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे तंबाकू पदार्थ बेची तो खैर नहीं, निषेधाज्ञा जारी
    Next Article भारतीय घरेलू क्रिकेट सत्र 2024-25 सितंबर से होगा शुरु, महिला चैलेंजर ट्रॉफी की वापसी
    admin

      Related Posts

      धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!

      November 15, 2025

      शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल

      November 14, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version