गोड्डा। गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे ने शनिवार को बीएड कॉलेज के बूथ में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी अनामिका गौतम और दोनों बेटों ने भी वोट डाले। इससे पहले निशिकांत दुबे देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। बाबा धाम में पूजा अर्चना करने के बाद निशिकांत दुबे दुमका के जरमुंडी स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बासुकी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे वोटिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपनी जीत का दावा किया। साथ ही राहुल गांधी को इंडी गठबंधन द्वारा प्रधानमंत्री का चेहरा बनाये जाने की अटकलों पर कहा कि पहले राहुल गांधी चुनाव जीत जायें, वे चुनाव हारकर प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।

स्पीकर ने परिवार के साथ किया मतदान
जामताड़ा। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष और नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने शनिवार को परिवार के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। रवींद्रनाथ महतो ने नाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 91 उच्च मध्य विद्यालय पाटनपुर में वोट डाला।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version