Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सिंचाई कूप में डूबकर दर्जनों बंदरों की मौत, वन विभाग शव निकालने में जुटा
    Jharkhand Top News

    सिंचाई कूप में डूबकर दर्जनों बंदरों की मौत, वन विभाग शव निकालने में जुटा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 3, 2024Updated:June 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के पांकी प्रखंड के सोरठ गांव के सिंचाई कुएं में डूबकर करीब 35 से 40 बंदरों की मौत हो गई। हालांकि इसके स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आये हैं। संभावना जताई जा रही है कि सारे बंदर कुएं में प्यास बुझाने के लिए उतरे होंगे और फिर बाहर नहीं निकल पाए। ऐसे में उनकी डूबने से मौत हो गई। पानी के भी विषैला होने की संभावना लगती है। बंदरों की डेड बॉडी देखने से लगती है कि घटना तीन चार दिन पहले की होगी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वन विभाग द्वारा कुएं से बंदरों के शव निकाले जा रहे हैं। पांकी एवं कुन्दरी वन क्षेत्र के कर्मियों को इसमें लगाया गया है। जिस जगह यह घटना हुई, वह सुदूरवर्ती और जंगली क्षेत्र प्रतीत होता है।

    भीषण गर्मी पड़ने के कारण जंगलों में जलाशय सूख चुके हैं। जलाशयों में पानी नहीं रहने के कारण जंगलों में रहने वाले जानवर आबादी वाले इलाके में अपनी प्यास बुझाने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसी संभावना है कि पानी की तलाश में भटक रहे बंदर उक्त कुएं को देखकर अपनी प्यास बुझाने के लिए उतरे होंगे, लेकिन बाहर नहीं निकल सके होंगे।

    रविवार की शाम सोरठ इलाके में मवेशी चराने के चरवाहों ने दुर्गंध महसूस करके कुएं में झांका तो एक साथ कई बंदरों की डेड बॉडी कुएं में नजर आई। बाद में इसकी जानकारी गांव वालों को हुई। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के संबंध में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन संभावना है कि बुधवार या गुरुवार को यह घटना हुई होगी। कुआं जमीन की सतह से बराबर पर बना हुआ है।

    कुएं के अंदर उतरने के लिए लोहे की कड़ी भी लगी हुई है। कुएं का प्लास्टर किया गया है, लेकिन पानी को देखने से स्पष्ट होता है कि इसका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं किया जा रहा होगा। पानी काला पड़ गया है। कुएं में गंदगी भी नजर आई है। कुएं के पानी की भी जांच होनी चाहिए, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। ऐसा नहीं है कि बंदर कुएं के ऊपरी सतह से नीचे छलांग लगा दिए होंगे। कड़ी लगे होने कारण कुएं में उतरने के लिए बंदरों द्वारा कड़ी का इस्तेमाल किया गया होगा, लेकिन पानी पीने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई होगी, इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

    मामले में मेदिनीनगर के वन प्रमंडल पदाधिकारी कुमार आशीष का कहना है कि सारे बंदरों के शव निकाले जा रहे हैं। सभी का पोस्टमार्टम किया जायजा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलवामा के निहामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू
    Next Article मतगणना की तैयारियां पूरी, ईवीएम से तय होगा विजेता
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version