रांची। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष में शुद्ध लाभ 115.86 करोड़ अर्जित किया है, जो गत वर्ष 31 मार्च 2023 के शुद्ध लाभ 94.27 करोड़ की तुलना में 21.59 करोड़ अधिक है। यह जानकारी ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक ने जमा राशि में गत वर्ष की तुलना में 9.88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। बैंक की जमा राशि 31 मार्च 2024 को 10479 करोड़ के स्तर पर पहुंच गयी। ऋण-अग्रिम के क्षेत्र में बैंक ने 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 31 मार्च 2024 को 5878 करोड़ के स्तर को प्राप्त किया। बैंक ने आस्ति प्रबंधन में शानदार प्रगति की। अपना जेएनपीए को गत वर्ष के स्तर 4.80 प्रतिशत की तुलना में 111 बीपीएस की कमी करते हुए 3.69 प्रतिशत के स्तर पर लाने की उपलब्धि हासिल की। बैंक ने भारत सरकार द्वारा लागू सामाजिक सुरक्षा के लिए निर्धारित कल्याणकारी योजनाओं जैसे पीएमएसबीवाइ, पीएमजेजेबीआइ के लक्ष्य में सौ प्रतिशत से अधिक की कामयाबी हासिल की। एपीवाइ में लक्ष्य का 268 प्रतिशत प्राप्त किया, जो कि देश के सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सर्वश्रेष्ठ है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



