रांची। वन विभाग ने वन अधिकार अधिनियम 2006 को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार को वन अधिकार अधिनियम का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। इससे संबंधित आदेश वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि संजीव कुमार का कार्य वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रावधानों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करना होगा। साथ ही संबंधित प्रमंडल अंतर्गत व्यक्तिगत वन अधिकार और सामुदायिक वन अधिकार मामले को समय-समय पर प्राप्त कर उसपर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन के क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते समय उत्पन्न कठिनाइयों का भी निराकरण करेंगेण् इसके अलवा विभिन्न पदाधिकारी के समक्ष आवश्यकता अनुसार वन विभाग के पक्ष और हितों का भी समर्थ रूप से रखेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



