Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»रोचक पोस्ट»इस आदमी के जज्बे को देख हर कोई करता है सलाम
    रोचक पोस्ट

    इस आदमी के जज्बे को देख हर कोई करता है सलाम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 15, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    NEW DELHI: जिंदगी उस फलसफे का नाम है, जिसमें कभी तो आप जिस चीज को चाहते हैं वह आपको मिलती है, तो कभी-कभी मनचाही चीज नहीं मिलती। विषम परिस्थितियों में एक इंसान अपने आपको किस तरह से रखता है, उसका सामना किस तरह करता है, यही उसके व्यक्तित्व को उजागर करता है।

    हम यहां जिस शख्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, उनसे एक सीख सीखने को मिलती है कि अपनी मेहनत और मजदूरी से मिलने वाले रुपयों की खुशबू, उसका सुकून ही सर्वोपर्रि होता है। मेहनत से कमाए गए एक रुपए से मिलने वाली संतुष्टि की बराबरी किसी से नहीं की जा सकती, वह अनमोल है।

    ऐसे ही एक शख्स हैं हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले पुन्नू राम, जिन्होंने अपनी गरीबी और दिव्यांगता को अपने हौसलों पर हावी नहीं होने दिया। महज 12 साल की उम्र में एक दुर्घटना में अपने पैर गंवाए और 5 साल पहले हाथ की नस ब्लॉक होने के कारण अपनी एक बाजू भी कटवानी पड़ी। इन विषम परिस्थितियों के सामने भी नहीं झुक कर वह दो साल से रिक्शा चला अपना जीवनयापन कर रहे हैं।

    एक हाथ और एक पैर नहीं, लेकिन ये उनका हौसला ही है कि वह कभी टूटे नहीं।

    किसी पर निर्भर नहीं रहे। दो साल पहले अपनी पत्नी को खो चुके, अपने दो बेटों राहुल और शुभम की परवरिश, उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाते हुए उन्होंने रिक्शा चलाना शुरू किया। पुन्नू का अरमान है कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर अपने बेहतर भविष्य की ओर जाएं, ताकि उन्हें किसी के सामने हाथ न फैलाने पड़े।

    दिन में सवारियों को लेते हुए 40 से 50 किलोमीटर तक का सफर तय करने वाले पुन्नू राम कहते हैं:

    दिन के करीबन 150 रुपए तो कभी 200 रुपए कमाने वाले पुन्नू अपने काम को लेकर बताते हैं कि दूसरे जो रिक्शा चलाते हैं उनकी दो टांगें हैं और इनकी एक ही टांग है लेकिन कोई भी रिक्शा चलाने में इनकी बराबरी नहीं कर सकता।

    सच में, परिस्थितियों का रोना रोके जो अपने क़दमों को रोक लेते हैं उनके लिए जीवन का एक प्रेरक है पुन्नू राम की जिंदादिली। यहां देखिए दिन-रात अपने बच्चों के लिए जीने वाले इस रिक्शावाले की जिंदादिली की एक झलक।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुनगुने पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 10 फायदे !
    Next Article म्यामां कमांडर-इन-चीफ से मिले मोदी- बताया एक्ट ईस्ट नीति का अहम स्तंभ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    44000 kmph से ज्यादा स्पीड पर धरती के पास आ रहा 31 फीट का चट्टानी गोला

    May 11, 2023

    (रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर विशेष) सिंहासन खाली करो कि जनता आती है…

    April 23, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version