खूंटी: ने मुरहू थाना के बारूहातू गांव में एसपीओ संजय मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद उग्रवादियों ने धारदार हथियार से उसे काट दिया। जानकारी के अनुसार संजय मुंडा मूल रूप से अड़की थाना के लुपुगडीह गांव का रहने वाला था और अपने बड़े भाई की हत्या के बाद गांव छोड़कर आनी ससुराल सालेहातू में रहता था। जानकारी के अनुसार संजय एसपीओ का काम करता था। बताया गया कि संजय शनिवार को सालेहातू से बारूहातू साप्ताहिक हाट गया था। भरे बाजार में आठ-दस उग्रवादियों ने उसे गोलियों से भून दिया। पुलिस को रविवार को घटना की सूचना मिली और उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार संजय भी आपराधिक छवि का था और आर्म्स एक्ट के मामले में 2011 में जेल भी जा चुका था।

सूत्रों के अनुसार उग्रवादियों ने 2009 में संजय के बड़े भाई नायक मुंडा की सैको बाजार में गोली मार हत्या कर दी थी। घटना के बाद नक्सलियों ने लुपुंगडीह जाकर परिवार को गांव छोड़ने की धमकी दी थी। उसके बाद से संजय अपनी ससुराल में रहता था। संजय का छोटा भाई अपने मामा के घर रहता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version