तेल कंपनियों ने आज ग्राहकों को राहत भरी खबर दी है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। कल पेट्रोल के दाम स्थिर थे, लेकिन डीजल 25 पैसे महंगा हो गया था।

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है।  वहीं, डीजल की कीमत 80.78 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 75.89, 79.05 और 77.91 रुपये है।

दाम

शहर का नाम पेट्रोल/रुपये लीटर डीजल/रुपये लीटर
दिल्ली 80.43 80.78
मुंबई 87.19 79.05
चेन्नै 83.63 77.91
कोलकाता 82.10 75.89
नोएडा 81.08 72.80
रांची 80.29 76.73
बेंगलुरु 83.04 76.79
पटना 83.31 77.61
चंडीगढ़ 77.41 72.18
लखनऊ 80.98 72.70

पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पठक जारी था। लेकिन यह सीमित था, मतलब किसी दिन 41 सेंट महंगा तो किसी दिन 34 सेंट सस्ता। इसलिए एक सप्ताह तक घरेलू बाजार में इसका असर नहीं दिखा. आपको बता दें कि बीते जून में लगातार 21 दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version