Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»रोबो-ट्राली से कोरोना मरीजों को भोजन-दवा सर्व करने की तैयारी
    उत्तर प्रदेश

    रोबो-ट्राली से कोरोना मरीजों को भोजन-दवा सर्व करने की तैयारी

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोविड-19 ग्रसित मरीजों तक भोजन-पानी पहुंचाने में अब दिक्कत नहीं होगी। न ही यह जिम्मेदारी निभाने वाला ही संक्रमित मरीज के संपर्क में आएगा, जिससे उसके भी संक्रमित होने का भय हो। वजह, पूर्वोत्तर रेलवे ने रोबो-ट्राली तैयार करना शुरू कर दिया है।
    उम्मीद जताई जा रही है कि यह रोबो-ट्राली एक-दो सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगी और इसे अस्पताल को सौंप दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मकैनिकल वर्कशॉप में बन रहे रोबो-ट्राली को 23 मीटर की दूरी से ऑपरेट किया जा सकेगा।
    यह है विशेषता
    यह ट्रॉली चार लेयर की है। सबसे ऊपर खाने की थाली होगी। उसके नीचे पानी, तीसरे लेयर में दवाइयां और अंतिम लेयर में न्यूजपेपर रखा जा सकेगा।
    एक-दो सप्ताह में हो जाएगा तैयार
    उम्मीद है कि अगले एक-दो सप्ताह में चार ट्रालियों को वर्कशाप द्वारा रेलवे अस्पताल को सौंप सकता है। फिर अस्पताल में सर्विस शुरू हो जाएगी। रोबो-ट्रॉली जरिए मरीजों तक खाना पहुंचाने के मामले में रेलवे हॉस्पिटल पूर्वांचल का पहला अस्पताल होगा।
    23 मीटर की दूरी से होगा ऑपरेट, संक्रमण फैलने का भय नहीं
    ट्रॉली बनाने में जुटे इंजीनियरों का कहना है कि इसे 23 मीटर की दूरी से ऑपरेट किया जा सकेगा। इससे किसी भी कर्मचारी को किसी भी मरीज से संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। ट्रॉली को वार्ड के आउटर लॉन से ऑपरेट किया जाएगा।
    एक वार्ड में लगेगी एक ट्रॉली
    रेलवे अस्पताल में कोरोना के चार वार्ड बनाए गए हैं। हर वार्ड में एक ट्रॉली रखी जाएगी। मांग के अनुसार ट्रालियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस नए सिस्टम से एक-एक बेड तक रोबो आसानी से पहुंच जाएगा और मरीजों को खाना और दवाएं सर्व कर देगा।
    इस सम्बंध में पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह का कहना है कि रेलवे वर्कशॉप में रोबा-ट्रॉली बनाई जा रही है। इसके बन जाने से कोविड वार्ड में दवाएं व अन्य जरूरी सामान आसानी से पहुंचाए जा सकेंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन की कंपनियों पर सरकार का नया अंकुश, बोली लगाने से रोका जा सकता है
    Next Article हाईकोर्ट में आज पायलट समेत 19 विधायकों के मामले में सुनवाई
    sonu kumar

      Related Posts

      सावन माह की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

      July 28, 2025

      पटना के सम्राट होटल में लगी आग, खिड़की से कूदे लोग

      July 28, 2025

      पटना में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version