भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर शनिवार को मालदा डिवीजन के जीएम एपी द्विवेदी और डीआरएम विकास कुमार चौबे भागलपुर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय सांसद अजय मंडल के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के जीएम एपी द्विवेदी ने बताया कि गोड्डा से निरीक्षण करते हुए हम लोग भागलपुर स्टेशन पहुंचे हैं। यात्रियों की सुविधा और स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। रेलवे का विकास हमारा मुख्य मुद्दा है। अभी के व्यवस्था में और क्या बेहतर हो सकता है। उस पर हम लोग विशेष नजर बनाए हुए हैं। साफ-सफाई, शौचालय, पानी की व्यवस्था और स्टेशन के आगे के विस्तार जैसे बिंदुओं पर हम लोगों की नजर है।

उन्होंने बताया कि स्टेशन के विस्तार का प्रोजेक्ट है। वह रेलवे बोर्ड के पास है। जैसे ही इसे स्वीकृति मिलेगी उस पर जोर शोर से कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया यह प्रोजेक्ट 450 करोड़ रूपए की लागत का है। भागलपुर स्टेशन मालदा डिवीजन का सबसे बड़ा स्टेशन है। यहां से ज्यादा संख्या में यात्री का आना जाना होता है। यहां के यात्रियों के लिए सरकार विशेष पहल कर रही है।

उन्होंने बताया कि 450 करोड़ की लागत से बनने वाले नए भागलपुर स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। प्रवेश और निकासी अलग-अलग होंगे। यह स्टेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। जहाँ 72 मीटर चौड़े एफओबी बनेंगे। जिसमें लोग आराम कर सकेंगे। जहाँ खाने-पीने की उचित व्यवस्था होगी। स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था रहेगी। लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए भागलपुर शहर वासियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इसके बनने में कम से कम ढाई से तीन साल लगेंगे। निरीक्षण के बाद जीएम एपी द्विवेदी, डीआरएम विकास कुमार चौबे और सांसद अजय मंडल ने रेलवे अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version