सुलतानपुर। असम राज्य के गुवाहाटी विवशविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य दिगन्त विस्व शर्मा ने रविवार को कहाकि श्री माँ, श्री अरविंद सहित अनेक महापुरुषों ने भारत माता को मां शक्ति रूप भगवान देवी कहा है। यह हमारे हृदय से प्रवाहित होती हैं। यह हर युग में अलग-अलग स्वरूप में प्रगट हुई हैं। भारत की भूमि ही भारत माता का शरीर है।

नगर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में श्री अरविंद सोसायटी सुलतानपुर की ओर से ‘श्रीअरविंद के हृदय और अंतर्दृष्टि में भारत माता’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता श्री दिगंत विस्व शर्मा ने कहाकि श्रीअरविन्द ने कहाकि यह भारत माता हमारे लिए भूमि का टुकड़ा नहीं है। यह हमारी माँ स्वरूपा है। अथर्व ऋषि ने बोला माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या। बंगाल के बंकिम चटर्जी के लिए भारत माता काली और दुर्गा थी। पहला चार भुजवाली दुर्गा माता का चित्र बनाया था। समस्त देवताओं के संयुक्त शक्ति से दुर्गाजी की उत्पत्ति हुई थी। वह शक्ति अभी निष्क्रिय हैं। हम लोगों के अपने भीतर का ब्रह्म जागृत होगा, तभी फिर से शक्ति का प्राकट्य होगा। उन्होंने कहाकि जब तक हम भारत माता को अनुभव, एहसास नहीं करेंगे तब तक भारत का उदय नहीं होगा। आध्यात्म भारत छोड़ देगा, उसका आलिंगन करना छोड़ देगा तो भारत का विनाश निश्चित है।

उन्होंने कहा कि श्री माँ और श्री अरविंद का कॉन्सेप्ट एक ही है। भारत एक शक्ति और देवी है। शिव जी की तरह भारत माता भगवती हैं। भारत माता चाहे तो स्वयं को मानव स्वरूप में परिवर्तित कर सकती हैं। भारत इस भूमि की मिट्टी पहाड़, मानवों का समूह नहीं है। भारत एक जीवन सत्ता है। भारत एक देवी जैसे शिव एक देवता। श्रीअरविंद ने बोला हमारा देश मातृरूप भगवान है। जब तक प्रेम व कोमल भाव से न कह सको। तब तक कुछ न कहो। श्रीअरविन्द ने भवानी भारती मुख लेख था ब्रिटिश सरकार ने जब्त कर लिया था। बाद में रिलीज हुई। दूसरा लेख भवानी मंदिर हैं।

कार्यक्रम की प्रस्तावना आयोजक श्रीअरविन्द और श्री माँ के परम साधक डॉ जे पी सिंह ने तथा मुख्य वक्ता का परिचय प्रोफेसर निशा सिंह ने कराया। कार्यक्रम अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी बी प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रख्यात सर्जन डॉ ए के सिंह ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उत्तरखंड के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद गोयल, सुलतानपुर अध्यक्ष बी पी सिंह आदि रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version