Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मनोहरपुर विस क्षेत्र की जनता का सदा ऋणी रहूंगी : जोबा माझी
    झारखंड

    मनोहरपुर विस क्षेत्र की जनता का सदा ऋणी रहूंगी : जोबा माझी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 15, 2024Updated:July 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला। सिंहभूम से सांसद निर्वाचित होने के बाद जोबा माझी सोमवार को पहली बार मनोहरपुर पहुंची। इस दौरान सांसद जोबा माझी का झामुमो कार्यकर्ता और समर्थकों ने फॉरेस्ट नाका चौक पर भव्य स्वागत किया और जीत की बधाई दी।

    पार्टी के वरिष्ठ नेता सह ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि हमारे क्षेत्र की विधायक अब सांसद बन गई है। अब हमारे क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली में प्रमुखता से रख कर निदान किया जाएगा।

    स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि एक आंदोलनकारी की विधवा को मनोहरपुर की जनता ने जो मान-सम्मान दिया है उसका हमेशा ऋणी रहूंगी। उन्होंने समर्थकों से कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराएं, उसके समाधान का भरसक प्रयास करूंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने को कहा।

    मौके पर झामुमो नेता जगत माझी, वरिष्ठ झामुमो नेता अशोक वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मानएल बेक, पूर्व अध्यक्ष पंकज महतो, बंदना उरांव, किशोर कुमार खलखो, अमर महतो, अजहर अली, मोहम्मद उमर, मुखिया पूजा कुजूर, सीताराम गोप, बिनोद सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसबसे भ्रष्ट कार्यालय बन चुका है अंचल कार्यालय : भाजयुमो
    Next Article भाजपा के लिए खतरे की घंटी है विधानसभा उपचुनाव के नतीजे
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म

      May 25, 2025

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version