रांची। देवघर स्थित एक पुराने मकान के गिर जाने से तीन लोगों की हुई मौत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक प्रकट किया है। मरांडी ने कहा कि घटना को सुनकर मर्माहत हूं। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास बमबम बाबा पथ हंसकुप मुहल्ले में एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version