रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रविवार को 43वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर देशभर में उनके प्रशंसक उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। राजधानी रांची में भी प्रशंसकों ने कैप्टन कूल माही का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। प्रशंसकों ने सिमलिया स्थित धोनी के घर के बाहर केक काटा और कट आउट पोस्टर पर उनको केक खिलाया। धोनी के प्रशंसक सुबोध कुशवाहा और कुश्माही एकेडमी के कोच बच्चों के साथ पहुंचे। अहमदाबाद से आये एक प्रशंसक ने कहा कि वह सिर्फ धोनी को देखने और उनका जन्मदिन मनाने अहमदाबाद से रांची आये हैं, लेकिन उन्हें अफसोस है कि धोनी से मुलाकात नहीं हो पायी। हालांकि उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस बार नहीं तो अगली बार जरूर उनसे मुलाकात होगी।

सात जुलाई 1981 को धोनी का जन्म तत्कालीन बिहार के रांची में हुआ। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया। साथ ही धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट फॉर्मेट में नंबर 1 बनी। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखा। धोनी ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, जन्मदिन के अनमोल तोहफे के लिए धन्यवाद।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version