रांची। मंत्री हफीजुल अंसारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मंत्री हफीजुल हसन अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है। मंत्री के खिलाफ ये शिकायत भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी राहुल दुबे ने दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में कहा गया कि राष्ट्रगान के दौरान मंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंको राष्ट्रगान के प्रति आदर नहीं दिखाया। वो अपने शरीर कपड़े को ठीक करते हुए कैमरे में कैद हुए, उनका व्यवहार अपमानजन रहा।

बता दें कि यह मामला 8 जुलाई का है। जब सीएम हेमंत सोरेन के कैबिनेट के मंत्री शपथ ले रहे थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होने से पहले राष्ट्रगान हुआ था। उस वक्त सभी सावधान की मुद्रा में खड़े थे। इसी बीच हफीजुल हसन की एक तस्वीर सामने आई जिसमें वह अपना कपड़ा ठीक करत दिख रहे हैं। इसी बात को मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने मुद्दा बनाते हुए केस दर्ज कराया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version