रांची। पहली सोमवारी के दिन पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास संध्या महाआरती की गयी। महाआरती के बाद बोलबम के नारों से पूरा पहाड़ी परिसर गुंजायमान हो गया। इसके बाद सैकड़ों भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर नंद किशोर सिंह चंदेल, जय सिंह यादव, उज्ज्वल कुमार सिन्हा, रिकी यादव, सरजू राय, अमूल्य कुमार पिंटू, दीपक ओझा, विनय कुमार, बंटी यादव, श्याम किशोर सिंह, नीतू सिंह, बबिता सिंह, मधु सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version