नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के आज सात वर्ष पूरे हो गए हैं। वित्त मंत्रालय ने सातवें जीएसटी दिवस का थीम सशक्त व्यापार समग्र विकास रखा है। इसको लोगो के द्वारा सटीक रूप से दर्शाया गया है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि जीएसटी के सात वर्ष पूरे हो गए हैं। जीएसटी ने 7 साल में अप्रत्यक्ष कर पारिस्थितिकी तंत्र को सुधार से लचीलेपन में बदल दिया। इसके साथ ही इसने करदाताओं, अन्य हितधारकों और आम जनता को लाभान्वित भी किया है।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी को एक जुलाई, 2017 को देशभर में लागू किया गया था। संसद की ओर से कराधान के लिए लागू किए गए नए कानून के जरिए भारत में नया कर सुधार किया गया। जीएसटी के जरिए वित्त वर्ष 2017-18 से वित्त वर्ष 2023-24 के बीच करीब 95.58 लाख करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली की गई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version