नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है, जिसके चलते देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,44,920 रुपये से 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,840 रुपये से 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही, चांदी के भाव में भी सांकेतिक कमजोरी दर्ज की गई है और यह दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
प्रमुख महानगरों और शहरों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,45,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,44,970 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,32,890 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, चेन्नई, जयपुर, पटना और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,070 से 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसके अलावा, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों यानी बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने के भाव में नरमी का रुख है, जहां 24 कैरेट सोना 1,44,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



