Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में कहां-कहां ट्रैफिक पोस्ट की जरूरत है चिह्नित कर बताए राज्य सरकार : झारखंड हाइ कोर्ट
    Top Story

    रांची में कहां-कहां ट्रैफिक पोस्ट की जरूरत है चिह्नित कर बताए राज्य सरकार : झारखंड हाइ कोर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 4, 2024Updated:July 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में राजधानी रांची में ट्रैफिक की व्यवस्था सुगम बनाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने मौखिक कहा कि ट्रैफिक एसपी रांची शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए लगातार अभियान चलाएं। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह रांची शहर के चौक-चौराहों पर कहां-कहां ट्रैफिक पोस्ट की जरूरत है उसे चिह्नित कर कोर्ट को बताएं। इसके अलावा ट्रैफिक पोस्ट में पुलिस के लिए वॉशरूम की व्यवस्था रखें।

    कोर्ट ने मौखिक कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी 12 से 14 घंटे तक ट्रैफिक नियम के पालन को लेकर सड़कों पर तैनात रहते हैं। इसलिए उनके लिए ट्रैफिक पोस्ट में वॉशरूम की व्यवस्था भी होनी चाहिए। सरकार को इस पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि हाल में एक सप्ताह के भीतर 156 ई रिक्शा जब्त किया गया जबकि पांच ऑटो रिक्शा को भी जब्त किया गया।

    कोर्ट को यह भी बताया गया कि 20 जून से एक जुलाई तक 18725 टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर का चालान काटा गया है। कोर्ट को यह भी बताया गया कि ट्रैफिक एसपी ने डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को कहा है कि ऑटो चालकों के ब्लू रंग का ड्रेस कोड ई-रिक्शा चालकों के लिए भी करने की कार्रवाई की जाए।

    कोर्ट ने रांची नगर निगम को निर्देश दिया कि ई-रिक्शा पर उनके चलने के लिए दिए गए परमिट वाले रूट चार्ट को लगाया जाए ताकि वे दूसरे रूट में अपने ई रिक्शा ना चलाएं। कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि वैसे रूट में ई रिक्शा को परमिट न दिया जाए, जहां प्रतिदिन जाम की समस्या रहती है। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को ट्रैफिक पोस्ट के संबंध में जानकारी देने का निर्देश देते हुए मामले के अगली सुनवाई 18 जुलाई निर्धारित की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीपीसी के जोनल कमांडर भीखन गोंझू की जमानत पर फैसला सुरक्षित
    Next Article झामुमो नेता अंतू तिर्की की जमानत याचिका पर सुनवाई 12 जुलाई को
    shivam kumar

      Related Posts

      श्री गुरु नानक सत्संग सभा का चुनाव 22 जून को

      June 11, 2025

      झारखंड के विभिन्न जिलों में 16 तक बारिश की संभावना

      June 11, 2025

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान रेल सेवाओं का रूस तक विस्तार करेगा, 22 जून से शुरू होगा काम
      • सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में गिरावट, चांदी में तेजी जारी
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान
      • ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजार में तेजी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version