Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अब पैदल और पालकी से ही पारसनाथ का दर्शन कर सकेंगे पर्यटक : रघुवर
    Top Story

    अब पैदल और पालकी से ही पारसनाथ का दर्शन कर सकेंगे पर्यटक : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 11, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पर्यटक या श्रद्धालु पारसनाथ के दर्शन के लिए अब पैदल या डोली के जरिये ही मधुबन जा सकेंगे। मोटर साइकिल या अन्य वाहन से दर्शन के लिए ऊपर जाना प्रतिबंधित रहेगा। वृद्ध एवं दिव्यांग पर्यटकों या श्रद्धालुओं को अत्यंत विशेष परिस्थिति में ही जिला प्रशासन वाहन के उपयोग की अनुमति देगा। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये। जनजातीय संस्कृति के संवर्धन एवं विकास के लिए मरांगबुरू का मंदिर भी पर्यटन प्लान के तहत बनाया जायेगा। जैन धर्म एवं स्थानीय लोक सांस्कृतिक परंपराओं का यह अनुपम उदाहरण होगा। मुख्यमंत्री ने उक्त बातें शुक्रवार को पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित जल मंदिर के जीर्णोद्धार सहित समग्र पर्यटकीय विकास से संबंधित बैठक में समीक्षा करते हुए कहीं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पक्ष अपने-अपने दायित्वों का एक टाइमलाइन के तहत निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि वन विभाग से संबंधित मामले 15 सितंबर 2018 तक भेज दिये जायें। उन्होंने यह भी कहा कि तीन माह के अंदर वन विभाग सभी पहलुओं की जांच करते हुए अपना क्लीयरेंस दे। स्थानीय नागरिक, जिनकी जीविका पर्यटकों से जुड़ी हुई है, उनका खास ध्यान रखा जाये। पालकी की अनिवार्यता से इससे जुड़े लोगों का रोजगार संकट भी खत्म होगा। पारसनाथ पहाड़ी की नैसर्गिकता और तमाम जल स्रोतों का संरक्षण करते हुए विकास होगा। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, भूमि राजस्व सचिव कमल किशोर सोन, पेयजल स्वच्छता सचिव आराधना पटनायक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार, पर्यटन सचिव मनीष रंजन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी लाल रत्नाकर सिंह, मुख्य वन संरक्षक आनंद मोहन शर्मा, गिरिडीह के उपायुक्त मनोज कुमार, एसपी गिरिडीह सुरेंद्र कुमार झा आदि उपस्थित थे। बैठक बहुत सार्थक रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविदेशी फंड डकारनेवाले 38 एनजीओ पर छापा
    Next Article लालू प्रसाद की जमानत अवधि 20 अगस्त तक बढ़ी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा की दी सभी को बधाई

      June 27, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश की संभावना

      June 27, 2025

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • न्यूजीलैंड ने ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की, मिल्ने और हेनरी की वापसी
      • ट्रैविस हेड की जुझारू पारी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जगाईं उम्मीदें
      • तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए वाशिंगटन ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए
      • नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे
      • अमेरिकी टीवी पत्रकार बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version