रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को साइबर सेल में मामला दर्ज कराया। ज्ञातव्य है कि प्रतुल शाहदेव के ट्विटर अकाउंट में जियो इंस्टीट्यूट नाम से एक संस्था ने उन पर यह आरोप लगाया है कि शाहदेव फाउंडेशन के नाम पर उन्होंने करोड़ों का घोटाला किया है। श्री शाहदेव ने कहा कि ये आरोप मनगढ़ंत है निराधार हैं। उन्होंने साइबर सेल के डीएसपी से आग्रह किया कि इस आइडी से जिन लोगों ने भी उनके ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगा कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचायी है और पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई की जाये। श्री शाहदेव के साथ थाने में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित कुमार, मीडिया सह प्रभारी संजय कुमार जयसवाल, मीडिया संपर्क विभाग के संयोजक सतीश सिन्हा, सूरज कुमार, विशाल कुमार साहू, मोहन सिंह, शिवदयाल साहू ,हसन अली, शशांक तिवारी, बबन बैठा, सुकेश तिवारी, संतोष महतो उपस्थित थे।
भाजपा प्रवक्ता ने साइबर सेल में मामला दर्ज कराया
Previous Articleसीसीएल में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई
Next Article न्याय नहीं मिला, तो सुसाइड कर लूंगी : रेप पीड़िता
Related Posts
Add A Comment