Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरकारी आंकड़े में चिकनगुनिया-डेंगू पीड़ितों की संख्या कम दिखाई जा रही है : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    सरकारी आंकड़े में चिकनगुनिया-डेंगू पीड़ितों की संख्या कम दिखाई जा रही है : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. शहर में चिकनगुनिया-डेंगू के पीड़ितों की संख्या अधिक है। लेकिन सरकारी आंकड़े में इसे कम दिखाया जा रहा है। ये बातें शनिवार को हिंदपीढ़ी में चिकनगुनिया-डेंगू से प्रभावित इलाके का दौरा करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही। उन्होंने कहा कि हेल्थ कैंप में वैसे लोगों काे ही ब्लड जांच के लिए लिया जा रहा है, जो अधिक बीमार हैं। जबकि, यहां आने वाले सभी मरीजों के लक्षण चिकनगुनिया और डेंगू होने के संकेत दे रहे हैं।

    जिनमें बीमारी को लक्षण हो, उनका ब्लड टेस्ट कराना चाहिए

    उन्होंने कहा- बुखार, बदन (जोड़ो में दर्द ) बदन में लाल दाना जैसे चिन्ह चिकनगुनिया के लक्षण ही है। ऐसे में प्रभावित लोग और क्षेत्र में बढ़ते मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार को ऐसे सभी मरीजों का ब्लड टेस्ट कराना चाहिए, जिनमें उपरोक्त बीमारी के लक्षण पाए जा रहे हों। इस दौरा में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता शमशेर आलम, जेवीएम के केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा, पार्षद साजदा खातुन, मीडिया प्रभारी तौहीद आलम, रांची महानगर प्रवक्ता नदीम इक़बाल, दीपू गाड़ी, सरवर खान, साजिद उमर और डाबर गद्दी सहित अन्य लोग शामिल थे।

    प्रभावितों से मिले, शिविर के डॉक्टर से जानी स्थिति

    बाबूलाल अपने दौरे के दौरान बड़ी मस्जिद उर्दू स्कूल और गद्दी एकेडमी के हेल्थ कैंप में जाकर प्रभावित मरीजों से मुलाकात की। उनसे बीमारी और इलाज के संबंध में जानकारी हासिल की। स्थानीय लोगों ने बताया कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र में पिछले एक माह से चिकनगुनिया/डेंगू से महामारी फैली है। इस दौरान बाबूलाल कैंप में मौजूद डॉक्टर की टीम से भी बातकर स्थिति जानी।

    महामारी को रोकने के लिए ठोस उपाय करे सरकार

    बाबूलाल ने राज्य सरकार से हिंदपीढ़ी सहित रांची के सभी प्रभावित क्षेत्रों में व्यपक अभियान चला कर इस महामारी के रोकथाम के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि रिम्स, सदर अस्पताल एवं गैर सरकारी अस्पताल के सभी डॉक्टर्स की टीम इस बीमारी के रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर इन बीमारियों को रोका जा सकता है। सरकार यह सुनिश्चित करे कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन छात्रों की जोन्हा फॉल में डूबने से मौत
    Next Article इंडिया-ए 345 रन पर ऑलआउट, साउथ अफ्रीका-ए की स्थिति मजबूत
    azad sipahi

      Related Posts

      रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा

      January 14, 2026

      झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक

      January 13, 2026

      निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

      January 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version