Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»वार्ड 14 में सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों गंदगी देख, कंपनी को दी चेतावनी
    झारखंड

    वार्ड 14 में सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों गंदगी देख, कंपनी को दी चेतावनी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. नगर निगम के उप नगर आयुक्त संजय कुमार और सिटी मैनेजर वार्ड नंबर 14 में सफाई का जायजा लेने शनिवार को पहुंचे। निगम की टीम जिधर से गुजरी उधर ही गंदगी का अंबार दिखा। रोड के किनारे जहां-तहां कूड़ा का ढेर दिखा। इस वार्ड की सफाई रांची एमएसडब्ल्यू करती है। इसके बावजूद मुहल्लों में कूड़ा का ढेर देख उप नगर आयुक्त ने कंपनी को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जितनी जल्द हो सके व्यवस्था सुधारे। वर्ना कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। मौके पर सिटी मैनेजर संदीप कुमार, सौरभ कुमार और अंबुज सिंह उपस्थित थे।

    लोगों ने बताया घर से नियमित नहीं उठता कूड़ा : निरीक्षण के दौरान निगम की टीम ने आम लोगों से पूछा कि घर से कूड़ा का उठाव होता है या नहीं। लोगों ने बताया कूड़ा तो उठता है लेकिन दो से तीन दिन के बाद कर्मचारी आते हैं। इसलिए घर से बाहर ही कूड़ा फेंकना मजबूरी है। लोगों ने नाली की सफाई नहीं होने की सबसे अधिक शिकायत की। नाली सफाई की जिम्मेवारी नगर निगम की है, लेकिन निगम के सफाईकर्मी वार्ड में दिखते ही नहीं। इस वजह से मच्छर पनप रहा है। इस क्षेत्र में फॉगिंग भी नहीं होने की शिकायत मिली। निगम पदाधिकारियों ने निगम के कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराने और शाम में फॉगिंग कराने का निर्देश दिया।

    चिकनगुनिया और डेंगू का बड़ा प्रकोप : हिंदपीढ़ी के विभिन्न वार्डों में चिकनगुनिया और डेंगू का प्रकोप जारी है। रोज ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आ रही है, जिसमें दर्जनों लोगों के पीड़ित होने की पुष्टि की जा रही है। पूरी राजधानी में भय का वातावरण है। पूरा सिस्टम रेस है। हेल्थ कैंप समेत सरकारी और निजी अस्पतालों में खून की जांच चल रही है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से हर तरफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर के साथ-साथ राज्य मलेरिया विभाग और निगम के अधिकारियों के फोन नंबर जारी किए जा रहे हैं। ताकि कहीं गंदगी न रहे। राजधानी के लोग चिकनगुनिया और डेंगू से पीड़ित हैं। शहर की बदहाल स्थिति देख पूरा शहर भयभीत है। इसके बावजूद साफ-सफाई के सिर्फ दावे हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने 241 करोड़ रु में 30% शेयर बेचे
    Next Article अनिरुद्ध बोस बने झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा की दी सभी को बधाई

      June 27, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश की संभावना

      June 27, 2025

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • न्यूजीलैंड ने ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की, मिल्ने और हेनरी की वापसी
      • ट्रैविस हेड की जुझारू पारी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जगाईं उम्मीदें
      • तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए वाशिंगटन ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए
      • नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे
      • अमेरिकी टीवी पत्रकार बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version