नये सीएजी के रूप में नियुक्त किये जाने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व केन्द्रीय मंत्री प्रताप षडंगी ने गिरीश चंद्र मुर्मू को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज ट्वीट कर कहा कि ओडिशा में जन्में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को सीएजी के रूप में नियुक्त किये जाने के कारण उन्हें बधाई। नयी जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामना।

उधर केन्द्रीय मंत्री प्रताप षडंगी ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल गिरीश चंन्द्र मुर्मू को सीएजी के रूप में नियुक्त किये जाने पर उन्हें बधाई। इससे पूर्व उन्होंने अनेक संवेदनशील जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है । देश के सीएजी के रूप में वह अपना सांविधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्हें शुभकामनाएं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version