Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस में अभी भी मुखर हैं कई असंतुष्ट नेता, सोनिया और राहुल गांधी ने की कुछ से बात
    Top Story

    कांग्रेस में अभी भी मुखर हैं कई असंतुष्ट नेता, सोनिया और राहुल गांधी ने की कुछ से बात

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर उठे विवाद को पार्टी शांत करने की कोशिश में जुटी है, पर असंतुष्ट नेता अभी भी मुखर है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिठ्ठी लिखने वाले नेताओं में शामिल राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस मुद्दे पर एक और ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में विरोध और समर्थन की बात की है।

    कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गाधी ने असंतुष्ट नेताओं से फोन पर बात की है। उनकी इस कोशिश को लेकर पार्टी में अलग-अलग राय है। कई नेता मानते हैं कि यह कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से सुलह का संकेत है। वहीं, कई नेताओं की राय है कि सोनिया गांधी ने यह जताने की कोशिश की है कि असंतुष्ट नेताओं के प्रति उनके मन में कोई नाराजगी नहीं है।

    पार्टी के ज्यादातर असंतुष्ट नेता चुप्पी साधे हुए हैं। वह पार्टी नेतृत्व के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सिद्धांतों के लिए लड़ते समय, जीवन में, राजनीति में, अदालत में, सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच या सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर, विपक्ष (विरोध करने वाले) तो मिल जाते हैं। पर समर्थन का इंतजाम करना पड़ता है।

    कपिल सिब्बल ने एक दिन पहले ट्वीट के जरिए पद और देश की अहमियत की बात की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि यह किसी पद के बारे में नहीं, यह मेरे देश के बारे में, जो सबसे अहम है। पार्टी नेता मानते हैं कि कपिल सिब्बल लगातार यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि पत्र लिखने वालों को भी पार्टी में समर्थन हासिल है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराम मंदिर : अयोध्या में रामजन्मभूमि के 70 एकड़ परिसर का डिजाइन तैयार
    Next Article सीमा विवाद का समाधान सभी समझौतों का सम्मान करते हुए ही निकाला जाना चाहिए- एस जयशंकर
    sonu kumar

      Related Posts

      रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

      November 10, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

      November 10, 2025

      झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
      • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
      • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
      • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version