Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»किसानों की कर्ज माफी पर हो रहा काम: हेमंत
    Breaking News

    किसानों की कर्ज माफी पर हो रहा काम: हेमंत

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2020Updated:August 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार चुनाव से पहले किये गये वादों को हर हाल में पूरा करेगी। इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। मंगलवार को झारखंड मंत्रालय के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की कर्ज माफी को लेकर गंभीर है। विभाग इस पर तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि कृषि ऋण के कारण कई किसान परेशान हैं।

    झारखंड संक्रामक रोग अध्यादेश के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि यह अध्यादेश फिलहाल राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए लंबित है। यह सरकारी प्रक्रिया है। समय तो लगता है, लेकिन यह जल्द पूरी हो जायेगी। हेमंत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 10 राज्यों के सीएम से बात की है, लेकिन इसमें झारखंड का नंबर नहीं आया। नंबर आयेगा और कोरोना संक्रमण के बारे में पूछा जायेगा, तो यहां की स्थिति से पीएम को जरूर अवगत करायेंगे। झारखंड के खिलाड़ियों से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए नीति तैयार की जा रही है।

    15 अगस्त को कई योजनाएं लांच करेंगे
    इस बीच सूत्रों ने बताया है कि सीएम 15 अगस्त को कई योजनाएं शुरू करेंगे। इनमें नगर विकास विभाग में रोजगार और कल्याण विभाग में स्कॉलरशिप से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। रोजगार के लिए हेमंत नगर विकास की प्रस्तावित महत्वाकांक्षी योजना सीएम श्रमिक योजना की शुरूआत करेंगे। यह योजना अकुशल शहरी श्रमिकों के लिए है। मनरेगा की तर्ज पर बनायी गयी इस योजना की तैयारी मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही शुरू कर दी थी। मनरेगा की तरह ही यह एक रोजगार गारंटी योजना की तरह होगी। शहरों में रहनेवाले 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के अकुशल श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में एक सौ दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। यदि किसी आवेदक कामगार को आवेदन के 15 दिन के अंदर काम नहीं मिलता है, तो उसे बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।

    इसके अलावा सीएम विद्यार्थियों के लिए नयी छात्रवृत्ति योजना भी शुरू करेंगे। कल्याण विभाग में पहले से ही एससी, एसटी और ओबीसी तथा अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिल रही है। सूत्रों के अनुसार सीएम स्कॉलरशिप राशि में बढ़ोत्तरी के साथ नयी योजनाओं को भी हरी झंडी दिखायेंगे।

    झारखंड में रोजगार है एक बड़ा मुद्दा
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करना एक बड़ी चुनौती है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले गठबंधन के सहयोगी दलों की चुनावी घोषणा में रोजगार प्रमुख रहा है। कोरोना संक्रमण काल में भी मुख्यमंत्री के जेहन में यह पहली प्राथमिकता है। इस बीच वह प्रवासी मजदूरों के रोजगार के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिजली विभाग, केईआई और केबुल कंपनियों पर कार्रवाई हो की मांग
    Next Article 10 राज्यों में रोक लिया संक्रमण, तो देश जीत जायेगा कोरोना से जंग : पीएम
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version