रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षाबंधन पर गुरुवार को उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के सीतासाल निवासी बहन मति सोरेन और दुमका जिले के मसलिया प्रखंड के रांगा गांव की बहन निर्मला किस्कु ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की। मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पिता और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version