रांची (झारखंड)। रांची के मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में गुरुवार को कुआं धंसने के कारण हुए हादसे में शुक्रवार को छह लोगों के शव एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बरामद किया जबकि दो लोगों को बचा लिया गया। एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन 20 घंटे तक चला।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को घास चरने के दौरान एक बैल कुएं में गिर गया था। बैल की जान बचाने के लिए पांच लोग कुएं में घुसे और बाकी अन्य लोग बाहर से मदद कर रहे थे। इसी दौरान कुआं धंस गया।