दुमका। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा गुरुवार को पाकुड़ दौरे के क्रम में थोड़ी देर के लिए दुमका में रूके। यहां उन्होंने संताल हूल की वीरांगना फूलो झानो की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है। हमें सरकार गोपीनाथपुर जाने नहीं दे रही है। उन्होंने दावा किया है कि आनेवाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।

हिमंता बिस्वा सरमा बोले- पाकुड़ की हालत खराब
असम के मुख्यमंत्री ने पाकुड़ जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है। बांग्लादेशी घुसपैठिये वहां पर आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं। हमें उनके साथ खड़ा होना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पाकुड़ के गोपीनाथपुर में झारखंड सरकार ने उन्हें जाने से मना किया है। जब एक मुख्यमंत्री वहां नहीं जा सकते, तो आमलो गों का क्या हाल होगा समझा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पाकुड़ के गोपीनाथपुर में पश्चिम बंगाल के लोगों ने पाकुड़ जिला में प्रवेश कर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की थी।

हिमंता का दावा- झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार
इस दौरान जब पत्रकारों ने हिमंता बिस्वा सरमा से विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने फिर से राज्य में सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि आनेवाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हम लोगों का किसी से कोई मुकाबला नहीं है। हम बढ़िया से इस चुनाव को जीतेंगे। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुमका पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version