रांची। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सुप्रियो ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि बीजेपी का कार्यक्रम पूरी तरह असफल रहा है और जेएमएम के कार्यकर्ता जो सड़क पर उतरे हैं, उसकी गूंज राज्य से लेकर दिल्ली तक सुनाई दी। केंद्र सरकार के पास हमारा 1.36 लाख करोड़ बकाया है। साथ-साथ विधानसभा से पारित प्रस्ताव सरना धर्म कोड लागू करने की मांग, वन अधिकार पर अतिक्रमण, मिनरल फायरिंग एक्ट में बदलाव के साथ विपरीत परिस्थिति में सरकार का संचालन कर रहे हैं।

इस राज्य को फिर से राजनीतिक तौर पर अस्थिर करने की साजिश बीजेपी ने शुरू किया है। इसके खिलाफ फिर से लड़ाई शुरू हुई है। विपक्ष ने युवा आक्रोश रैली की। जबकि उनकी पार्टी की तरफ से बताया गया था कि हम शांतिपूर्ण तरीके से रैली करना चाहते हैं। इसके लिए परमिशन भी लिया गया पर जो हालात हुए। पुलिस पर हमले किये गये। लाठी से और कांच से कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए, फिर भी पुलिस ने संयम बरतते हुए उसे रोकने का काम किया। जब सूचना मिली लोग सीएम आवास तक जायेंगे तो उसे पुलिस ने सुरक्षित करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि ये युवाओं का आक्रोश नहीं था, युवाओं का आक्रोश तो केंद्र सरकार के खिलाफ है। हमारी सरकार ने एक भी अनुबंध कर्मी को नहीं हटाया। उनके लिए रास्ता तैयार किया। इस कमिटमेंट के साथ हेमंत सरकार काम कर रही है। एक लाख युवाओं के जुटने का दावा था, असली आक्रोश तो युवाओं का मोदी सरकार से है, कहां गया रोजगार। मोदी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को हर वर्ष रोजगार देने का वादा किया था, वो रोजगार कहां गया। हमारे यहां के आवास योजना को रोकने तक का काम किया गया। बीजेपी को हेमंत सोरेन की लोकप्रियता का सच्चाई सामने आ गयी, असम से बार- बार उड़ कर आने वाले का उड़ना बंद हो गया। प्रभारी को भी समझ में आ गया रैली में रहेंगे तो किसानों का सवाल उठेगा। इस लिए वो यहां से भाग गये, उन्हें सिर्फ रात में रांची आना है, विश्राम करना है और सुबह उड़ जाना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version