रांची। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। राज्य भर से युवा झामुमो के निश्चय पत्र में किये गये घोषणाओं का हिसाब लेने आये हैं। झारखंड सरकार ने इस दौरान जो रवैया अपनाया, वह लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका गया, इससे साबित होता है कि सरकार डरी सहमी हुई है। यह विदाई का संकेत है। ऐसी सरकार पूरे जीवन में कभी नहीं देखी। यह आपातकाल की पुनरावृत्ति है। नौकरी, बेरोजगारी के सवालों पर भागने वाला मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा। घोषणा पत्र के सारे दावे फेल हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने झामुमो कार्यकतार्ओं की तरह लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। बीजेपी का जन्म ही दमन से हुआ है , इस दमन से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। हम संकल्प लेते हैं कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।