अमित शाह से मुलाकात के बाद अटकलों पर लगा विराम

रांची। सभी अटकलें पर विराम लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त भाजपा में शामिल होंगे। रांची में एक कार्यक्रम में होगा, इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा का दामन थाम लेंगे। सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंपाई सोरेन की मुलाकात हुई। वही पूरी रूपरेखा तय की गयी है। इस मुलाकात के दौरान चंपाई सोरेन के साथ इनके पुत्र बाबूलाल सोरेन और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा मौजूद थे। करीब 25 मिनट तक चंपाई सोरेन से अमित शाह से बातचीत हुई। इसमें तय हुआ कि रांची में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में हिमंता बिस्व सरमा ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स एक तस्वीर साझा कर जानकारी दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version