Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत सोरेन ने मंइयां सम्मान योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
    Top Story

    हेमंत सोरेन ने मंइयां सम्मान योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2024Updated:August 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर से झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 10 एलइडी वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इन सभी एलइडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

    राज्य के सभी जिलों में उपायुक्तों ने प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया
    झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किये जाने के बाद रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला सहित राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों ने अपने-अपने जिलों में मंइयां सम्मान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को एलइडी वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। आज से पूरे राज्य में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरूआत हो गयी।

    कार्यक्रम में ये मौजूद रहे
    इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मंत्री, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग बेबी देवी, विधायक सविता महतो, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, सचिव मनोज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र की बहनों को हर माह 1000 रुपये की सम्मान राशि
    जान लें कि झारखंड में 21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र की बहनों को हर माह 1000 रुपये की सम्मान राशि मुख्यमंत्री ने देने की घोषणा की है। झारखंड की महिलाओं के बैंक खाते में हर माह की 15 तारीख तक 1000 रुपये डाले जायेंगे। इसका फॉर्म आंगनबाड़ी सेविका सहायिका द्वारा घर-घर जाकर नि:शुल्क दिया जायेगा, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष कैंप लगवा कर आवेदन लिये जायेंगे।
    शहरी क्षेत्र में संबंधित जिला चयनित केंद्र में आयोजित विशेष कैंप में भी महिलाएं आवेदन जमा कर सकती हैं। महिलाएं झारखंड की निवासी हों। उसकी उम्र 21 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम हो। उनका आधार कार्ड जुड़ा बैंक खाता होना चाहिए। मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड के साथ झारखंड सरकार से राशन कार्ड धारी परिवार होना अनिवार्य है। इसी आधार पर योजना का लाभ मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्राइम कैपिटल बन गयी है रांची, ठप हो चुका है सिस्टम: संजय सेठ
    Next Article दिलचस्प चुनावी मुकाबले का संकेत है झारखंड विधानसभा में सियासी युद्ध ,अबकी बार आर या पार
    shivam kumar

      Related Posts

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version