पलामू। युवा आक्रोश रैली में रांची गए भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक पुलिस प्रशासन के द्वारा आंसू गैस, वॉटर कैनन और लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को भाजपा मेदिनीनगर नगर एवं ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वावधान शहर थाना के सामने में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गयी।

कार्यक्रम की अगुवाई नगर मंडल अध्यक्ष सरवन गुप्ता एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह राज्य की हेमंत सरकार की पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया, वह निंदनीय है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए लोगों का संवैधानिक अधिकार है, जिसे हेमंत सोरेन दमनकारी रवैया से कुचलना चाहती है।

ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार में युवा ही नहीं गरीब आदिवासी, किसान, महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है। विकास के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य में माफिया राज चल रहा है। जन आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार द्वारा लाठीतंत्र चलाया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

कार्यक्रम में प्रथम मेयर अरूणा शंकर, अविनाश वर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, ज्योति पांडे, ओमप्रकाश पप्पू, शिव कुमार मिश्रा, प्रदीप सिन्हा, मंजू गुप्ता, रेनू देवी, हिमांशु सोनी, गुलशन तिवारी, दिलीप आदि मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version