रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा लिखे गये मार्मिक पत्र पर प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुद्रा मोर्चा पार्टी अब केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गयी है। कभी विनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन, चंपाई सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम, दुर्गा सोरेन जैसे नेताओं की पार्टी रही झारखंड मुक्ति मोर्चा अब जेल से संचालित होने वाली दलालों, बिचौलियों की पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत दुख होता है कि चंपाई सोरेन जी ने जिस पार्टी के प्रति अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया, उन्हें ही तिरस्कृत कर मुख्यमंत्री पद से हटाया गया।

उनके अधिकारों का हनन कर जबरन कार्यक्रमों को स्थगित किया गया। दलालों, बिचौलियों घुसपैठियों का मुखौटा बन चुकी झामुमो में अब चंपाई सोरेन जी और लोबिन हेम्ब्रम जैसे निष्ठावान कार्यकतार्ओं की जगह नहीं रही। अपने ध्येय से विमुख होकर भ्रष्टाचार की ओर बढ़ रही पार्टी को जब लोबिन हेंब्रम ने सचेत करने का प्रयास किया तो दुष्प्रचार किया गया। उन्होंने कहा कि विचारधारा से विमुख हो चुकी झारखंड मुद्रा मोर्चा के पतन की यह महज शुरूआत है। चंपाई जी और लोबिन जी से प्रेरणा लेकर झामुमो के अनेकों निष्ठावान कार्यकर्ता परिवारवाद की राजनीति का बहिष्कार करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version