Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की सामाजिक पहल : सर्दियों में जरूरतमंदों को उपलब्ध करायेंगे गर्म कपड़े, लोगों से इस मुहिम में आगे आने की अपील
    Top Story

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की सामाजिक पहल : सर्दियों में जरूरतमंदों को उपलब्ध करायेंगे गर्म कपड़े, लोगों से इस मुहिम में आगे आने की अपील

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों के प्रति भी हमेशा सजग रहने वाले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पहल की है। श्री सेठ ने सर्दियों में जरूरतमंदों के लिए ऊल बैंक खोलने की घोषणा की। इसके लिए केंद्रीय कार्यालय में सांसद ने पत्रकारों से बात की। कहा कि ठंड में एक बड़ी आबादी है, जिसे गर्म कपड़े उपलब्ध नहीं हो पाते। ठंड की ठिठुरन कई बार उनकी जान ले लेती है। ऐसे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग इस समस्या से रू-ब-रू होते हैं। निश्चित रूप से यह समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि उन लोगों को ठंड से बचायें। इसी उद्देश्य के साथ ऊल बैंक आरंभ किया गया है। यह बैंक इसलिए इतनी जल्दी आरंभ किया गया है, ताकि सर्दियों के शुरू होते ही जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंच सके।

    श्री सेठ ने कहा कि रांचीवासियों ने बुक बैंक और टॉय बैंक में भरपूर सहयोग किया। यही वजह है कि बुक बैंक के माध्यम से तीन लाख से अधिक पुस्तक बांट सके। टॉय बैंक के माध्यम से 70 हजार से अधिक खिलौने का वितरण जरूरतमंद बच्चों के बीच किया। अब समाज से एक बार फिर आग्रह करता हूं कि जिम्मेदारी उन लोगों के लिए भी निभायें, जिनके पास ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े नहीं होते। केंद्रीय मंत्री ने रांची के नागरिकों से आह्वान किया कि आपके घर में पुराने परंतु अच्छी स्थिति में जो गर्म कपड़े पड़े हैं, जिनका उपयोग नहीं करते हैं। उन कपड़ों को साफ-सुथरा करके केंद्रीय कार्यालय में जमा करें।

    राज्य सरकार का अपराधियों को है खुला संरक्षण
    केंद्रीय राज्य मंत्री में राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया। लॉ एंड आॅर्डर के मुद्दे पर कहा कि यह कैसा शहर है, जहां पत्रकारों पर भी हमले हो रहे हैं। वकील की हत्या हो रही है। समाज को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी निभाने वाला दारोगा भी सुरक्षित नहीं है। यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है कि राज्य की सरकार का अपराधियों को खुला संरक्षण प्राप्त है। झामुमो, कांग्रेस और राजद के साथ वामपंथियों के गठबंधन से चल रही सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। इसलिए अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि जिस राजधानी में मुख्यमंत्री रहते हैं। सरकार के सभी मंत्री रहते हैं। वहां दिनदहाड़े वारदात हो जा रही है। जब दारोगा और वकील सुरक्षित नहीं हैं, तो हम सहज कल्पना कर सकते हैं कि इस राज्य में कौन सुरक्षित है।

    जलजमाव के कारण घरों में कैद हुए लोग
    रांची में जल जमाव पर कहा कि यह सरकार सिर्फ और सिर्फ जनता को धोखा देने का काम कर रही है। पिछले वर्ष भी जलजमाव की ऐसी समस्या राजधानी में हुई थी। तब भी सरकार को आगाह किया था। राजधानी की जनता से कोई मतलब नहीं है। कल जब पूरी राजधानी पानी पानी हो गयी थी, तो सरकार का एक भी नुमाइंदा जनता की सुध लेने को तैयार नहीं दिखा। इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछह महीने से रांची के अनगड़ा में चल रहा था नशे का कारखाना, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
    Next Article गायबथान में घायल आदिवासी परिवारों से मिले भाजपा विधायक, सौंपा एक-एक लाख का चेक
    shivam kumar

    Related Posts

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version