रांची। झारखंड की माटी के वीर सपूत निर्मल महतो ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के लोगों के दु:ख-दर्द को अपना माना। राज्य की हेमंत सरकार निर्मल महतो के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। गुरुवार को ये बातें पेयजल-स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहीं। वे अपने आवास पर आयोजित वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम झामुमो जिला कमेटी के तत्वावधान में किया गया।

इस दौरान श्री ठाकुर ने स्व निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि झारखंड को प्रगति पथ पर आगे ले जाना ही शहीद निर्मल महतो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बता दें कि 8 अगस्त 1987 को गोली मार कर निर्मल महतो की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में झारखंड आंदोलन का एक उभरता नेता शहीद हो गया था।

मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय समिति सदस्य शरीफ अंसारी, आशीक अंसारी, निलेश पांडेय, संजय कांस्यकार, साकिर खान, दिलीप गुप्ता, नीलू खान, सैय्यद गुलाम हुसैन, अरमान सिद्दीकी, मिन्हाज, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version