रांची। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेता पुलिस से उलझने का मन बना कर आये थे। भगवाधारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबरा गये हैं, पर भाजपा के नापाक मंसूबे झारखंड की सरजमीं पर कभी कामयाब नहीं होंगे। झारखंड के प्रति केंद्र की भाजपा सरकार का भेदभावपूर्ण रवैया जाहिर हो चुका है। देश का युवा समझदार है और वह भाजपा के भेदभाव और सांप्रदायिक खेल को समझ चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेपर्दा हो चुका है। राज्य के नौजवानों को हेमंत सरकार पर अटूट भरोसा है, इसका प्रमाण झारखंडी अधिकार मार्च में उमड़े युवाओं के सैलाब को देख कर मिल गया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा अपना जनाधार खो चुकी है, यही वजह है कि वो बौखला उठी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version