Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मानवता पर कलंक हैं बांग्लादेश की घटनाएं: बंधु तिर्की
    झारखंड

    मानवता पर कलंक हैं बांग्लादेश की घटनाएं: बंधु तिर्की

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 13, 2024Updated:August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वैश्विक मंच पर बांग्लादेश हिंसा को सख़्ती के साथ उठाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील
    आजद सिपाही संवाददाता
    रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि बांग्लादेश में व्यापक पैमाने पर घटी हिंसा की घटनाएं वास्तव में मानवता के सिर पर कलंक है। इसके साथ-साथ यह केंद्र सरकार की विदेश नीति पर वैसा धब्बा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सक्रियता और व्यावहारिक नीति से दूर कर सकते थे। श्री तिर्की ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि वे सभी वैश्विक मंचों के साथ ही विश्व समुदाय के बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के प्रति हुई हिंसा को सख़्ती के साथ उठायें और भारत में एकता तथा सामाजिक सौहार्द्र स्थापित करने के लिए व्यावहारिक स्तर पर तीव्रता के साथ कार्रवाई करें।

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी भी परिस्थिति और परिवेश में सभी जातियों, समुदायों, धर्म और भाषा-भाषियों के बीच आपसी एकता, सौहार्द्र एवं परस्पर सहिष्णुता की भावना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बाद ही आर्थिक विकास और समाज कल्याण की बात मायने रखती है। श्री तिर्की ने कहा कि बिना किसी किंतु-परंतु के बांग्लादेश में हुई हिंसक वारदातों की वे कठोर निंदा करते हैं। जिस प्रकार वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं के प्रति घटनाएं घटी हं,ै वह निंदनीय है। श्री तिर्की ने कहा कि बांग्लादेश की घटना से सभी केवल एक बात सीख सकते हैं कि आपसी सौहार्द्र को बढ़ाने और परस्पर मतभेद को दूर करने के साथ ही फिरकापरस्त ताकतों से दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सांप्रदायिक सद्भाव की पक्षधर रही है। आज के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने वैसे किसी भी स्वार्थ को तिलांजलि दें, जिससे आपसी सद्भाव और सहिष्णुता को खतरा हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीआई करेगी कोलकाता डॉक्टर रेप व हत्या केस की जांच, हाई कोर्ट का बड़ा आदेश
    Next Article अपनी कुर्सी को बचाने के लिए चिंतित हैं हेमंत सोरेन: प्रतुल शाहदेव
    shivam kumar

    Related Posts

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version