शाहीद अनवर नाम के दरिंदे ने साहिबगंज की 15 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म
रांची। बाबूलाल मरांडी ने राज्य के जनजाति समाज से जुड़ी महिलाओं, बेटियों को अपनी इज्जत खुद बचाने को आगे आने को कहा है। राज्य सरकार को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना की एक और बेटी दुष्कर्म की भेंट चढ़ गयी। शाहीद अनवर नाम के दरिंदे ने साहिबगंज की 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर पीड़िता ने अपनी जान दे दी। दुमका की बेटी अंकिता, साहिबगंज की बेटी रुबिका पहाड़िया के साथ हुई हैवानियत की रूह कंपा देनेवाली यादें जनता में अभी तक ताजा हैं, साहिबगंज जिले की इस हृदय विदारक घटना ने फिर से उन्हीं जख्मों को कुरेदने का काम किया है।

बाबूलाल के अनुसार, दिलदार अंसारी, मो शाहरुख, शाहिद अनवर जैसे कौम विशेष के दरिंदे गरीब आदिवासी लड़कियों को हवस का शिकार बना रहे हैं। बेटियों को कभी पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया जा रहा है, तो कभी टुकड़ों में काट कर फेंक दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुस्लिम मोर्चा की सरकार वहशी दरिंदों को बचाने के लिए हमेशा आगे आयी है। मुसलमानों का वोट बैंक खिसकने के डर से हेमंत सोरेन ने कभी भी खुल कर इन शर्मनाक घटनाओं की निंदा तक नहीं की, आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करना तो दूर की बात है।

ताजा प्रकरण में भी मुख्य आरोपी शाहिद अनवर और उसके परिवार के 15- 16 सदस्यों ने पीड़िता और उसके घरवालों के साथ मारपीट कर बर्बाद करने की धमकी दी, फिर आराम से सभी फरार भी हो गये। एकसाथ आरोपी का पूरा परिवार बिना पुलिस प्रशासन के मिलीभगत और सरकार के संरक्षण के फरार नहीं हो सकता। बाबूलाल ने अपील करते कहा है कि आदिवासी समाज को समझना होगा कि मुसलमानों की गोद में बैठकर राजनीति करने वाले हेमंत कभी भी आदिवासी बेटियों को न्याय नहीं दिला सकते। आदिवासी समाज को अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए खुद आगे आना होगा।

क्या है मामला
एक अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार साहेबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने रविवार को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी शाहीद ने 15 अगस्त को उसके साथ दुष्कर्म किया था। 18 अगस्त को पंचायत बैठी। इसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपित पक्ष पर 1.35 लाख रुपये का दंड लगाया गया जिसे लड़की के परिजनों ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद लड़की ने जान दे दी। आरोपित लड़का और उसके परिजन फरार हैं, पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version